रिचा खंडेलवाल को प्रदेश सचिव बनने पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं,महिला नेतृत्व को मिलेगा नया बल

छत्तीसगढ़।प्रेस रिपोर्टर क्लब, छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक विस्तार एवं सशक्त नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए रिचा खंडेलवाल को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर संगठन के प्रदेश संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर पूरे संगठन में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है और इसे महिला नेतृत्व के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि रिचा खंडेलवाल एक सक्रिय, निर्भीक एवं अपने विशिष्ट अंदाज में पत्रकारिता करने वाली सशक्त व्यक्तित्व की धनी हैं। उन्हें पत्रकारिता के साथ-साथ कानून की गहरी समझ है, जो संगठन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रिचा खंडेलवाल जैसे सक्षम नेतृत्व के जुड़ने से प्रेस रिपोर्टर क्लब को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन को मजबूती प्रदान होगी।
उन्होंने आगे कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब सदैव प्रतिभाशाली और सक्रिय पत्रकारों को मंच प्रदान करने का कार्य करता रहा है। रिचा खंडेलवाल का प्रदेश सचिव के रूप में दायित्व संभालना संगठन के लिए गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व से विशेष रूप से महिला पत्रकारों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और प्रदेश में महिला नेतृत्व को एक नई शक्ति प्राप्त होगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि रिचा खंडेलवाल संगठन की गरिमा, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को ऐसे कर्मठ, जागरूक और विधि ज्ञान रखने वाले पदाधिकारियों की आवश्यकता है, जो पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी समझते हों।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बाल बोंद्रे ने भी रिचा खंडेलवाल को प्रदेश सचिव बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रिचा खंडेलवाल का अनुभव, कार्यशैली और पत्रकारिता के प्रति समर्पण संगठन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। आने वाले समय में उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और पत्रकारों की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी।
वहीं प्रदेश संरक्षक कमल मित्तल ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि रिचा खंडेलवाल जैसे सशक्त महिला नेतृत्व के प्रदेश सचिव बनने से प्रेस रिपोर्टर क्लब नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की कार्यशैली और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनेगी। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार की ओर से रिचा खंडेलवाल का पत्रकारिता क्षेत्र में हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में प्रेस रिपोर्टर क्लब प्रदेशभर में और अधिक सक्रिय, संगठित एवं सशक्त बनेगा तथा पत्रकारों के अधिकार और सम्मान की दिशा में नए आयाम स्थापित होंगे।