प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ संगठन विस्तार की ओर तेज़ी से अग्रसर

छत्तीसगढ़ में प्रेस रिपोर्टर क्लब प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में निरंतर सशक्त और संगठित रूप में आगे बढ़ रहा है। संगठन राज्य के प्रत्येक विकासखंड और जिले में इकाइयों के गठन की दिशा में तेज़ी से कार्य कर रहा है। यह पहल केवल संगठनात्मक विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्रकारिता के स्वाभिमान, एकजुटता और अधिकारों की रक्षा का मजबूत प्रयास मानी जा रही है।

अल्प समय, मात्र दो महीनों के भीतर प्रेस रिपोर्टर क्लब ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी की अथक मेहनत, निरंतर क्षेत्र भ्रमण और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यशैली का परिणाम है। उनके नेतृत्व को दूरदर्शी बताते हुए संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखा जा रहा है।

प्रदेश संगठन मंत्री शशिकांत सनसनी ने बताया कि संजय सोनी के मार्गदर्शन में प्रेस रिपोर्टर क्लब एक मजबूत, संगठित और प्रभावी मंच के रूप में उभर रहा है। आने वाले समय में संगठन राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा और पत्रकार हितों की आवाज़ को और अधिक बुलंद करेगा।

उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक समर्पण और सहयोग से ही संगठन की नींव मजबूत हो रही है। प्रेस रिपोर्टर क्लब पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और एकता के लिए निरंतर संघर्ष करते हुए सफलता की ओर अग्रसर है।

नारा:
“सत्य की कलम, संगठित शक्ति — प्रेस रिपोर्टर क्लब की नई पहचान।”

जय संगठन • जय पत्रकारिता