शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरीडीह (बम्हनीडीह)में छात्र-छात्राओं के द्वारा बाल दिवस का कार्यक्रम बड़े उत्साह और आकर्षक माहौल में बाल मेला का आयोजन किया गया।बाल मेला कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा प्रदर्शनी रंगोली एवं खाने पीने का स्टाल लगाया गया।इस बाल मेला कार्यक्रम में खपरीडीह के सरपंच ममता जायसवाल, सीताराम जायसवाल विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से परमेश्वर राठौर, डीपी राठौर,प्रधान पाठक अन्नपूर्णा शुक्ला एरावती सोनी,शशि किरण चौबे,रीता करियारे,राजेश्वरी सूर्यवंशी, प्रतिभा खूंटे व छात्र-छात्राओं के माता-पिता भारी संख्या में उपस्थित थे।अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए पकवान का आनंद उठाया एवं प्रतिभागी बच्चों का उत्साह वर्धन किया।सरपंच महोदया एवं पालकों के द्वारा प्रधान पाठक अन्नपूर्णा शुक्ला को बाल मेला कार्यक्रम के आयोजन हेतु साधुवाद दिये।एवं इसी प्रकार के अन्य कार्यक्रम आयोजन कर बच्चों को उत्साहित करने को कहा।