भाजपा सहयोग मंच दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष बनाए गए दीपक खोसला

भाजपा सहयोग मंच दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष बनाए गए दीपक खोसला

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी सहयोग मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अरूण राय की अनुशंसा पर दीपक खोसला को भाजपा सहयोग मंच, दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को संगठन के विस्तार, सशक्तिकरण तथा भाजपा के मूल उद्देश्यों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दीपक खोसला की नियुक्ति पर मंच के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता चार्ट कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संतोष कुमार चतुर्वेदी, बिहार प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजीव नयन अंजनी, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार देवांगन, सहित अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस दूरदर्शी नियुक्ति का स्वागत किया है।

सभी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि दीपक खोसला के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।