आपरेशन तलाश“ अभियान में राजनांदगांव पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

शशिकांत सनसनी

आपरेशन तलाश“ अभियान में राजनांदगांव पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 112 लापता महिला पुरूष बरामद।

ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत दिनांक 01.06.2025 से 30.06.2025 तक चलाये गए विशेष अभियान में वर्षों से लापता 42-महिला एवं 70- पुरूष कुल-112 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद किया गया है।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, तेलगांना, महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में पहुंच कर किया गया बरामद।*
सकुशल दस्तयाब कर विधिसम्मत उनकी घर वापसी कराई गई।
घर वापसी से उनके परिजनों में खुशी का माहौल।
उनके परिजनों द्वारा राजनांदगांव पुलिस को दिया गया साधुवाद।

पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य के द्वारा गुम इंसानों की तलाश हेतु ऑपरेशन तलाश के तहत दस्तायाब करने के लिये आदेश दिया गया था, जिस पर राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी डांगरगांव दिलीप सिसोदिया, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण पर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में गुम इंसान के मामलों में संवेदनशील रहते हुए गुम इंसानों की तलाश हेतु ‘‘ऑपरेशन तलाश’’ अभियान की शुरुआत 01 जून 2025 से 30 जून 2025 तक किया गया है। राजनांदगांव पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए 42-महिला एवं 70- पुरूष कुल-112 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद किया गया है। जिसमें से 04- मध्यप्रदेश, 03-तेलगांना, 04-महाराष्ट्र से बरामद किया गया है। सभी गुम इंसानों को उनके स्वजनों के सुपुर्द किया गया है। अभियान की सफलता के लिए राजनांदगांव पुलिस गुम इंसानों के स्वजन से संपर्क कर आवश्यक जानकारी हासिल कर तकनीकी माध्यम का उपयोग कर गुम इंसान को दस्तयाब करने में राजनांदगांव पुलिस को सफलता मिली। पुलिस के हाथ कई ऐसे गुम इंसान लगे हैं, जो कई वर्षों से गायब थे। स्वजन काफी हाथ-पैर मारने के बाद इनके मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे। गुम इंसान दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौपा गया जिससे उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। उनके परिजनां द्वारा राजनांदगांव पुलिस को साधुवाद दिया गया।