स्वामी बालकृष्ण पुरी लॉ कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने रंगोली में ,कल्पना , नीलम , हेमलता, चंचल भाषण और नाट्य प्रस्तुति से दिया संदेश

रायगढ़। 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर स्वामी बालकृष्ण पुरी लॉ कॉलेज, रायगढ़ में संविधान दिवस समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर विधि के विद्यार्थियों ने रंगोली, भाषण एवं नाटकीय प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में भारत के संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था, इसी ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में देशभर में संविधान दिवस मनाया जाता है।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश देना रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को संविधान के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का भाव रखने के लिए प्रेरित किया।