दिलीप मित्तल गुप्ता ने माँ सिद्धिदात्री दुर्गा उत्सव समिति को दिए 5 लाख रुपये

समिति ने शाल, श्रीफल और विशाल गजमाला पहनाकर किया सम्मान; धार्मिक आयोजनों में योगदान की सराहना

चांपा, जांजगीर-चांपा। चांपा में माँ सिद्धिदात्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित समारोह में श्याम भक्त एवं समाजसेवी दिलीप मित्तल गुप्ता (भुक्ता) तथा बिलासपुर से पहुंचे कमल मित्तल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने उन्हें शाल, श्रीफल और विशाल गजमाला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान दिलीप मित्तल गुप्ता ने माँ सिद्धिदात्री दुर्गा उत्सव समिति को 5 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। समिति ने उनके इस सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धार्मिक आयोजनों में उनके निरंतर योगदान की सराहना की।

समिति के सदस्यों ने बताया कि दिलीप मित्तल गुप्ता श्याम कीर्तन, मंडी के धार्मिक कार्यक्रमों और नवरात्रि महापर्व सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहयोग करते रहे हैं। उनके सहयोग से प्रतिवर्ष माता रानी का दरबार भव्य रूप से सजाने और धार्मिक आयोजनों को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है।

समारोह में माँ सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्य अंकित खेतान, विकास मोदी, मनीष मोदी, मनोज अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, अनुपम केडिया, अमन मोदी, शुभम अग्रवाल, किसान मित्तल, मितेश मोदी, दुर्गा श्रीवास, पवन यादव, गज्जू अग्रवाल, लाला मोदी, मोहन अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति ने दिलीप मित्तल गुप्ता के सहयोग की सराहना करते हुए माता रानी से उनके सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।