
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, मतदाता सूची से हटाए गए नामों की निष्पक्ष जांच कराने की उठाई आवाज
बिलासपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त तत्वावधान में लोकतंत्र बचाओ मार्च एवं कलेक्टर कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में बेलतरा और बिलासपुर क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए।
इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के अन्य निर्वाचन आयुक्तों द्वारा जताई गई आपत्तियों को दरकिनार करते हुए मतदाता सूची से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नामों की कटौती का मुद्दा लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के मताधिकार से जुड़ा है, जिसे लेकर कांग्रेस देशभर में आंदोलन कर रही है।
श्रीवास ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद के नेतृत्व में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में मृत मतदाताओं एवं दोहरी प्रविष्टियों के मामलों का नियमानुसार निराकरण करते हुए शेष पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पुनः जोड़े जाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए।
कार्यक्रम में त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, हृदयेश कश्यप, राहुल गोरख, आयुष सिंह, राज चरण सिंह, राज पंडित, जितेंद्र शर्मा, जीतू, धनंजय कश्यप, सोनू कश्यप, केशव पांडे, राजकुमार बजाज, मयंक वर्मा, कन्हैया दुबे, महेश मिश्रा, कौशल श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास, बल्लू सतनामी, मनोज पटेल, अजय सिंह ठाकुर, मंगल वाजपेयी, कृष्णा श्रीवास, राम लखन जायसवाल, पवन सिंह ठाकुर, प्रवीण बघेल, रवि बघेल, हरीश वर्मा, अनिल साहू, उमेश कश्यप, वीरेंद्र लैहरसन, राधेश्याम तंबोली, सुखदेव तिवारी, अमन साहू, हरि वर्मा, धर्मेंद्र सोनी, रामनाथ साहू, दीपक मानिकपुरी, प्रशांत, प्रणव साहू, मकसूदन साहू, कौशल साहू, रमेश शिकारी, रामप्रसाद चंद्राकर, मुकेश खरे, मनोज यादव एवं धनंजय यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
