
जिला पदाधिकारियों एवं रायगढ़ नगर मंडल की टीम ने कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथि स्वागत, भोजन व्यवस्था और समितियों के गठन पर की चर्चा
रायगढ़, 3 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला रायगढ़ की आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रथम जिला परिचयात्मक बैठक की तैयारियों को लेकर 3 अक्टूबर को भाजपा कार्यालय स्थित लाइब्रेरी कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आगामी जिला परिचयात्मक बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों को आमंत्रित करने, विभिन्न समितियों के गठन तथा कार्यक्रम की जिम्मेदारियां तय करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं उनकी टीम, जिला भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों तथा भाजपा परिवार से जुड़े वरिष्ठजनों को आमंत्रित करने की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।
बैठक में अतिथियों के मुख्य द्वार पर स्वागत, बैठक स्थल की व्यवस्थाओं, भोजन व्यवस्था सहित कार्यक्रम से जुड़ी अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय करने पर विचार किया गया। सभी पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष असलम हुसैन, जिला महामंत्री सतनाम सिंह पोथीवाल, जिला मंत्री परमजीत सिंह भाटिया, वरिष्ठ नेत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा श्रीमती मेहरुन्निसा, रायगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष जफर मलिक, महामंत्री नियाज खान एवं राकेश सिंह, रितेश जैन, जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष हामिद अली, शेर खान तथा मनप्रीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर आगामी 24 अक्टूबर को होने वाली प्रथम जिला अल्पसंख्यक मोर्चा परिचयात्मक बैठक को सफल एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

