

लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर, एसडीएम व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संभाली सुरक्षा व्यवस्था
संवाददाता विजय कुमार साहू
मस्तूरी/जोंधरा। बिलासपुर-मस्तूरी क्षेत्र के जोंधरा से बलौदाबाजार मार्ग पर स्थित शिवनाथ नदी के पुल के ऊपर लगातार बारिश के कारण पानी का तेज बहाव हो रहा है। पुल के ऊपर पानी आने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ दुर्घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा मौके पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
जिला बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम शिव कुमार कंवर, थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर एवं पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का निरीक्षण किया तथा आवागमन की सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की। प्रशासन द्वारा लोगों से पानी के तेज बहाव के दौरान पुल पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।


मौके पर ग्राम पंचायत जोंधरा के सरपंच समारू केवट, उमेंद चंदेल, राजू केवट, गोरे लाल केवट, शंकर पटेल, पंच राम मिरी सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

वहीं प्रेस रिपोर्टर क्लब की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम में संभागीय अध्यक्ष विजय कुमार साहू, संभागीय संगठन मंत्री संतोष कुमार पटेल, सदस्य उमेंद राम साहू एवं मिठ्ठू प्रजापति शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर आवागमन के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
