प्रेस रिपोर्टर क्लब ने कार्यस्थल पहुंचकर एसडीओपी तोमेश वर्मा एवं थाना प्रभारी राकेश सूर्यवंशी को किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य एवं प्रशासनिक योगदान के लिए अधिकारियों का सम्मान, समाजहित में बेहतर कार्यों को प्रोत्साहित करने की पहल

जांजगीर-चांपा। प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला जांजगीर-चांपा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की श्रृंखला के तहत समाज एवं प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में क्लब के पदाधिकारी संबंधित अधिकारियों के कार्यस्थल पर पहुंचे और पामगढ़ थाना एसडीओपी तोमेश वर्मा तथा प्रभारी राकेश सूर्यवंशी को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं कार्यक्षमता के लिए सम्मानित किया।

प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा आयोजित इस सम्मान पहल के अंतर्गत पत्रकारों, वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों, महिलाओं एवं छात्रों सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन और जनसेवा से जुड़े कार्यों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

क्लब के पदाधिकारियों ने अधिकारियों के कार्यस्थल पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस पहल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों के कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब का यह आयोजन पत्रकारिता के साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। क्लब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक कार्यों, जनसेवा, जिम्मेदारी और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के संभागीय अध्यक्ष विजय कुमार साहू, संभागीय संगठन मंत्री संतोष कुमार पटेल, जिला अध्यक्ष जांजगीर-चांपा वीरेंद्र कुमार तथा जिला बिलासपुर के सदस्य चंद्रशेखर साहू सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि समाज और प्रशासन में अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने वाले लोगों का सम्मान करना उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करता है।