एसईसीएल देश की ऊर्जा व्यवस्था की मजबूत रीढ़, जनहित के कार्यों में सहयोग जरूरी : श्याम कुमार गुप्ता

स्थानीय रोजगार, खेल एवं सामाजिक विकास में एसईसीएल की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रेस रिपोर्टर क्लब

रायगढ़। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) देश की ऊर्जा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। देश के विभिन्न हिस्सों में ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कोयला उपलब्ध कराने में एसईसीएल का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रेस रिपोर्टर क्लब से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि एसईसीएल द्वारा किए जा रहे जनहित एवं विकास से जुड़े कार्यों में सकारात्मक सहयोग की भावना होनी चाहिए।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि देश के विकास में ऊर्जा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिजली उत्पादन के लिए आवश्यक कोयले की आपूर्ति में एसईसीएल जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एसईसीएल केवल कोयला उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय रोजगार, खेल, शिक्षा, सामाजिक सरोकार और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यों में भी अपनी भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि एसईसीएल जहां-जहां अपनी परियोजनाएं स्थापित करता है, वहां भूमि अधिग्रहण से प्रभावित स्थानीय परिवारों के पुनर्वास, मुआवजा और रोजगार से जुड़े प्रावधानों के माध्यम से उन्हें अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि कई स्थानीय परिवारों के लोगों को एसईसीएल में रोजगार मिलने से वे आज बेहतर पदों पर कार्य कर रहे हैं और अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होना किसी भी औद्योगिक परियोजना के सामाजिक प्रभाव का महत्वपूर्ण पक्ष है।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना भी एसईसीएल की सामाजिक भूमिका का हिस्सा है। ऐसे प्रयासों से क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

रायगढ़ जिला अध्यक्ष सहित प्रेस रिपोर्टर क्लब के जिला संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि प्रेस क्लब शासन-प्रशासन और सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों के उन कार्यों का समर्थन करता है, जिनमें वास्तविक जनहित जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक संवाद और रचनात्मक सहयोग की भावना समाज, प्रशासन और संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करती है।

पदाधिकारियों ने कहा कि एसईसीएल की गतिविधियों में जहां जनहित और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं, वहां उनके सकारात्मक पक्ष को जनता के सामने रखना जरूरी है। साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याओं, अपेक्षाओं और अधिकारों को उचित मंच तक पहुंचाना मीडिया की जिम्मेदारी है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब ने स्पष्ट किया कि जनहित, रोजगार, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सकारात्मक सहयोग जारी रहेगा, वहीं जनता से जुड़े मुद्दों को भी पूरी जिम्मेदारी के साथ सामने रखा जाएगा।