अक्षय तृतीया पर सेवा का संदेश: प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा शीतल पेयजल एवं शरबत वितरण, जनमानस ने सराहा प्रयास

बिलासपुर।अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब, जिला बिलासपुर के तत्वाधान में जनहित की भावना से ओतप्रोत एक सराहनीय पहल करते हुए अमेरी रोड चौक पर राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए शीतल पेयजल, शरबत, लस्सी और छाछ का व्यापक वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच यह सेवा कार्य लोगों के लिए राहत और संतोष का कारण बना।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 48;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 50;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 49;

इस सेवा आयोजन में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था प्रदेश संरक्षक कमल मित्तल द्वारा विशेष रूप से सुनिश्चित की गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला।

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बाल बोंदरे, प्रदेश संरक्षक प्रभात राय, जिला कोषाध्यक्ष धनंजय साहू तथा सदस्य अजय साहू का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। सभी ने मिलकर समर्पण और सेवा भाव के साथ इस आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम में सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्री श्याम स्टील एवं ओम साई मोटर्स सहित अन्य सहयोगी संस्थानों का विशेष योगदान रहा। श्री श्याम स्टील के संचालक नीतेश अग्रवाल, ओम साई मोटर्स के संचालक नीरज अग्रवाल के साथ कमलेश अग्रवाल, हीरा लाल अग्रवाल, शिवम अग्रवाल और पिहुल अग्रवाल ने न केवल आर्थिक बल्कि सक्रिय सहयोग प्रदान कर इस जनसेवा अभियान को मजबूती दी।

स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं।

प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा निरंतर किए जा रहे जनहितकारी कार्यों में सहयोगी संस्थानों की यह सहभागिता सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का प्रतीक है, जो भविष्य में भी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरणा देती रहेगी।