लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने की वृहद शैक्षणिक सेवा गतिविधि

चांटीडीह के शासकीय हाई स्कूल के 80 जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए खेलकूद के जूते

बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा अपनी सेवा गतिविधियों के अंतर्गत चांटीडीह स्थित शासकीय हाई स्कूल में वृहद शैक्षणिक एवं सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 80 जरूरतमंद बच्चों को खेलकूद से संबंधित जूतों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की आयोजक जोन चेयरपर्सन पीएमजेएफ डॉ. रश्मि लता मिश्रा रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ दिलीप भंडारी को आमंत्रित किया गया। वहीं रीजन चेयरपर्सन लायन अर्चना तिवारी एवं रीजन सेक्रेटरी एमजेएफ नितिन सलूजा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की अध्यक्ष पीएमजेएफ संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा एवं अनिमा मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्य प्रमिला पॉल से विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों की आवश्यकता की जानकारी मिलने के बाद क्लब द्वारा 80 बच्चों को जूते उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। जोन चेयरपर्सन डॉ. रश्मि लता मिश्रा के विशेष योगदान से यह सेवा गतिविधि पूर्ण हुई। बच्चों के पैरों का व्यवस्थित रूप से नाप लेकर कंपनी के माध्यम से उनके लिए जूते तैयार करवाए गए और बाद में उन्हें वितरित किया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा विद्यालय प्रबंधन को भविष्य में स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर जैसी सेवा गतिविधियां आयोजित करने का भी आश्वासन दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालय के साथ मिलकर जरूरतमंद विद्यार्थियों के हित में आगे भी विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने बच्चों के लिए की गई इस सेवा पहल के लिए लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।