
छत्तीसगढ़। सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यरत कर्त्तव्य न्याय भागीदारी आंदोलन में संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर सिंह गौर ने के एल टाडेकर ( रिटायर्ड प्रिसिपल दिग्विजय कॉलेज से आशीर्वाद लिया और संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक पद के लिए निवेदन कर जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर सिंह गौर ने कहा कि कर्त्तव्य न्याय भागीदारी आंदोलन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाना, संविधान के मूल्यों की रक्षा करना और समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संगठन में सक्रिय, कर्मठ और समाज के प्रति समर्पित लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाया जा सके।
नवनियुक्त संरक्षक लंबे समय से सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। और प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुये है
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि के एल टाडेकर ( रिटायर्ड प्रिसिपल दिग्विजय कॉलेज जी का सामाजिक अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है। उनके नेतृत्व में संगठन को भारत संघ स्तर पर नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवनियुक्त प्रदेश संरक्षक ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर सिंह गौर को आशीर्वाद के रूप में आगे बढने का आशीर्वाद दिया । उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि संगठन को प्रदेशो के हर जिले, शहर और गांव तक मजबूत किया जाए तथा समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि कर्त्तव्य न्याय भागीदारी आंदोलन सामाजिक न्याय, समानता और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत बनाना, युवाओं को आंदोलन से जोड़ना और समाज में जागरूकता बढ़ाना होगा।
संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने के एल टाडेकर ( रिटायर्ड प्रिसिपल दिग्विजय कॉलेज जी को रास्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की है। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगे।
