कल्पवृक्ष पब्लिक स्कूल में “थैंक्यू दीदी” सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन

आरंग, 28 फरवरी 2026।
आरंग स्थित कल्पवृक्ष पब्लिक स्कूल में “थैंक्यू दीदी” सम्मान समारोह का भव्य एवं भावनात्मक आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने अपनी समर्पित आया दीदियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके सेवा-भाव, निष्ठा और निरंतर सहयोग को सम्मानपूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, संस्कार और सम्मान की मधुर भावना से ओत-प्रोत रहा। विद्यार्थियों ने पुष्प, अभिनंदन-पत्र, मिठाई एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर अपना स्नेह एवं आभार प्रकट किया। बच्चों की निश्छल और भावनात्मक अभिव्यक्ति ने समारोह को अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या नमिता राजपूत एवं वरिष्ठ शिक्षिका रूपा धीवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “Thank You” कहना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और मानवीय मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के ये समर्पित सहयोगी प्रतिदिन निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, जिनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है।

विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और सकारात्मक सहभागिता से यह आयोजन सफल, प्रेरणादायक और यादगार बना।