राजनांदगांव महापौर की दावेदारी करेंगे गुरभेज सिंह मखीजा

Rajnandgaon: महापौर पद के लिए कांग्रेस में युवा चेहरा: गुरभेज सिंह माखीजा प्रबल दावेदार

राजनांदगांव। आगामी नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए कांग्रेस से युवा नेता गुरभेज सिंह माखीजा का नाम प्रमुखता से उभर रहा है।

शहर युवा कांग्रेस के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले गुरभेज सिंह को जनता के बीच उनकी जनसेवा और युवाओं के प्रतिनिधि के तौर पर जाना जाता है।

कोविड महामारी के दौरान दिखाया नेतृत्व

गुरभेज सिंह माखीजा ने कोविड-19 महामारी के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

उन्होंने राशन वितरण, प्लाज्मा डोनेशन, ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया और जरूरतमंदों को तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई। राजनांदगांव क्षेत्र में उनकी सेवाओं को सराहा गया।

युवा और ऊर्जावान गुरभेज सिंह की दावेदारी कांग्रेस में नई सोच और युवा नेतृत्व को मजबूत करने का संकेत दे रही है।